BIG STORY: Sikh religious campaign starts from Talwandi Sabo

Talwandi Sabo: तलंवडी साबो से धर्म प्रचार लहर की शुरूआत, बादल परिवार समेत कई बड़ी हस्तियां रही मौजूद तलवंडी साबो में तख्त श्री दमदमा साहिब…

Talwandi Sabo: तलंवडी साबो से धर्म प्रचार लहर की शुरूआत, बादल परिवार समेत कई बड़ी हस्तियां रही मौजूद

तलवंडी साबो में तख्त श्री दमदमा साहिब से सिख प्रचार लहर की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह समेत पांचों जत्थेदार मौजूद थे। इसके अलावा एसजीपीसी प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर भी मौजूद रहे।

मंच से संबोधित करते हुए SGPC प्रधान किरपाल सिंह बडूंगर ने कहा कि सिख लहर का उद्देश्य लोगों को गुरबाणी, गुरमति सभ्याचार और गुरइतिहास के बारे में जानकारी देना है। इसके साथ ही भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा और पर्यावरण की देख-रेख के बारे में भी जागरुक किया जाएगा। बडूंगर ने कहा कि श्री गुरूग्रंथ साहिब की बेअदबी के जो मामले सामने आए हैं उन्हें रोकने के लिए गुरद्वारा कमेटियों को सुचेत किया जाएगा

सिख प्रचार लहर कार्यक्रम में राजनितिक शख्सियतों ने भी शिरकत की। पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी मौजूद थी। इसके अलावा सिकंदर सिंह मलूका, बीबी जागीर कौर और परमजीत गुलशन भी समागम में पहुंचे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *