दिल्ली में GST हो रहा था लॉन्च, जालंधर में सड़क पर बैठे थे कारोबारी

रात 12 बजे जब प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति घंटी बजाकर देश में जीएसटी लागू कर रहे थे । उस वक्त जालंधर के कारोबारी जीएसटी के विरोध…

रात 12 बजे जब प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति घंटी बजाकर देश में जीएसटी लागू कर रहे थे । उस वक्त जालंधर के कारोबारी जीएसटी के विरोध में सड़कों पर थे। कारोबारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। कारोबारियों ने 1 जुलाई को सबसे काला दिन बताया है।

इस प्रदर्शनमें शहर की तमाम कारोबारी संगठनों ने हिस्सा लिया। खेल उद्योग से जुड़े लोग भी इस धरने में शामिल थे और  खेल के सामान पर 28 प्रतिशत तक जीएसटी लगने का विरोध कर रहे थे । कारोबारियों ने जीएसटी की तुलना इमरजेंसी से कर दी।

सरकार जीएसटी को जनहित में बता रही है लेकिन कारोबारियों में इसके प्रति रोष इतना था कि वह आधी रात को ही सड़क पर दरीयां बिछाकर बैठ गए और जीएसटी को तुगलकी फरमान बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *