हरियाणा रोडवेज अपनी अच्छी सर्विस के लिए जानी जाती है लेकिन सिर्फ साधारण दिनों में ही। बारिश होते ही इन बसों की पोल भी खुल गई। हरियाणा रोडवेज बसों की छतें टपक रही हैं। सवारियों को बसों के अंदर भी छाता लेकर बैठना पड़ रहा है। कुरक्षेत्र की ये तस्वीरें आपके सामने हैं। जहां लोगों को बस में बैठकर भी यही अहसास है कि जैसे वह खुले आसमान के नीचे हो।
बसों की खस्ता हालत देख लोग भी हैरान थे और परेशान भी। पानी गिरने से बसों के अंदर भी कीचड़ जैसे हालात थे। जो लोग बैठे थे वह तो चलो किसी तरह से छाता पकड़ भी लें पर जो सवारियां खड़ी होती है, वह सामान संभाले, खुद को या छाते को। हालांकि ड्राइवर भी इस बात से तो सहमत थे कि छत लीक होने के कारण सवारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है लेकिन वह भी करे तो क्या करें।
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/880307285483099/
