रेवाड़ी: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष Abhay Chautala ने कहा की कांग्रेस 5 धड़ों में बट चुकी है। अब हुडडा किसान पंचायत के नाम पर इलाके के लोगों को गुमराह कर अपनी राजनीति जगह तलाश रहे है। पंचायत के बहाने अपनी राजनीति रोटियां सेक रहे है।
अभय चौटाला ने कहा कि इनेलो हर कीमत पर SYL का पानी हरियाणा को दिलाकर रहेगी। जो उसका अधिकार है। पंजाब के रास्ते जो पानी पाकिस्तान जा रहा है। उसके नाम का मुआवजा भी भारत सरकार उसे दे रही है। पाकिस्तान के किसान हमारे पानी से फसल पका रहा है और जमीन खराब करने की एवज में वहां की सरकार भारत से मुआवजा राशि भी वसूल रही है।
अभय चौटाला ने एक जुलाई से पूरे देश में लागू होने वाली टैक्स नीति का भी विरोध किया और कहा कांग्रेस को इसका विरोध करना चाहिए था लेकिन नहीं किया। GST लागू होते ही हर व्यक्ति सड़क पर आ जायेगा। ये लोगों के काम-धंधे को भी चौपट कर देगी। इनेलो इसका विरोध करती है।
अभय चौटाला ने भाजपा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार राजनाथ कोविंद का समर्थन कर उनसे आगे हरियाणा के लिए सहयोग मांगने की भी बात कही।
