पलक झपकते ही गाड़ी चुराने में माहिर

फाजिल्का : पुलिस ने गुरूवार को अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का ना सिर्फ पर्दाफाश किया, बल्कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता भी हासिल…

फाजिल्का : पुलिस ने गुरूवार को अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का ना सिर्फ पर्दाफाश किया, बल्कि पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता भी हासिल की। पुलिस ने बताया कि आरोपी अलग-अलग राज्यों से वाहनों की चोरी करते थे और उसे दूसरी जगह बेच देते थे। पुलिस ने इनके पास से 19 गाड़ियां भी बरामद की है, जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रूपये से ज्यादा बताई जा रही है।

पलक झपकते ही गाड़ी चुराने में माहिर
पलक झपकते ही गाड़ी चुराने में माहिर

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में दो हरियाणा और दो पंजाब और एक राजस्थान का रहने वाला है। इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है जिसमें और भी कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस ने बताया कि गिरोह दूसरे राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान की गाड़ियां चोरी कर दूसरे राज्यों में बेचते थे। गिरोह इन गाड़ियों पर नकली इंजन नंबर और नकली चेसी नंबर लगाकर बेच देते थे। हैरानी की बात यह है कि गिरोह खुद ही मंडी लगाकर गाड़ियां बेचते थे।

पलक झपकते ही गाड़ी चुराने में माहिर
पलक झपकते ही गाड़ी चुराने में माहिर

इस मामले में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के हाईवे से गाड़ियां चुराते थे। गाड़ियां चुराने में उन्हें महज कुछ सेकेंड ही लगता था। इसके बाद फाजिल्का अबोहर के डीलरों को बेच देते थे। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रत्येक गाड़ी की बिक्री पर दस से 15 हजार की कमाई होती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *