भिवानी:केन्द्र सरकार द्वारा 1 जुलाई से लागू किये जा रहे जीएसटी के विरोध में भिवानी में भी तीसरे दिन प्रर्दशन जारी है। क्लाथ मार्केट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आह्वाहन पर शुरू हुआ विरोध अब थमता नहीं दिख रहा है। रोष जताते हुए कपडा व्यापारियों ने दुकाने बंद रखी। व्यापारियों का कहना है कि कपड़े पर पहले कोई टैक्स नहीं था और अब जीएसटी लागू कर व्यापारियों के जरिए सरकार जनता पर बोझ डालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एक माह में तीन रिटर्न भरने का फरमान जीएसटी के तहत जारी किए जाने का कोई तुक नही है। व्यापारीयों का कहना है कि सरकार जीएसटी लागू करे मगर इसका सरलीकरण करके ही इसे लागू करे तो बेहतर होगा, नहीं तो व्यापारी इसका पुरजोर विरोध जारी रखेंगे।
जीएसटी के विरोध में तीसरे दिन भी कपड़ा मार्केट बंद

