दिल्ली : दिल्ली के पॉश एरिया रोहिणी के एक घर से युवक का शव मिलने से इलाके के लोग सकते में आ गए। मृतक का शव घर में पड़ा था और उस पर गोली के निशान भी मिले हैं। शव की शिनाख्त अनुज नरूला के रूप में की गई है। उसका शव घर की फर्श पर पड़ा था और पास के टेबल पर ही एक देसी पिस्तौल भी रखा हुआ था। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि मृतक के शव पर गोली के निशान थे।

पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिससे साफ जाहिर है कि अनुज ने खुदकुशी की है। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि पहली नजर में यह खुदकुशी का मामला नजर आता है। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। लोगों का कहना है कि मृतक अविवाहित था और कुछ समय से डिप्रेशन में था। सुसाइड नोट में भले ही मृतक के अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताया हो, लेकिन पुलिस चाहती है कि मामले की जांच पूरी हो।
