जीएसटी पंजाब के लिए फायदेमंद-वित्तमंत्री, देखे वीडियो

पंजाब में किसानो की कर्ज माफ़ी चुनाव के समय भी बड़ा मुद्दा रहा तो सरकार बनते ही कांग्रेस पर दबाव भी.. जिसमे अभी किसानों को…

पंजाब में किसानो की कर्ज माफ़ी चुनाव के समय भी बड़ा मुद्दा रहा तो सरकार बनते ही कांग्रेस पर दबाव भी.. जिसमे अभी किसानों को बेशक बजट में कुछ राहत मिली है.. लेकिन आढ़तियों का कर्ज अभी माफ़ होता नजर नहीं आता वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा है कि इसके लिए अभी निजी संस्थान और आढ़ती आपस में बैठ कर चर्चा करेंगे जिसके बाद ही कर्ज माफ़ी पर उम्मीद लगाई जा सकती है.

वहीं एक जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी को वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने फायदेमंद बताया..मनप्रीत बादल ने कहा कि चूंकि नए आने वाले एक्ट “कम्पनसेशन ऑफ़ स्टेट” के चलते अब जो भी रेवन्यू में नुकसान 5 सालों में होगा उसमे केंद्र सरकार उसकी भरपाई करेगी और 14% बढ़ा कर के उसको देगी इसके अलावा जिस तरह वैट बंद होने से बड़ी आमदनी नगर निगम और नगर कौंसिलों को जा रही थी उसमे अब इसी 14% के तहत नगर कौंसिलों को फंड दिया जायेगा

मनप्रीत बादल की माने तो पिछली सरकार में बनी सेवा केंद्र और फर्द केंद्र कांग्रेस सरकार बंद करेगी जिसकी समीक्षी की जा रही है..मनप्रीत बादल का कहना है कि इन सभी सुविधाओं को एक छत के नीचे ही जनता दी जाए इसके लिए नीति बनाई जाएगी

कांग्रेस ने जनता को पंजाब बदलने का भरोसा दिया था..सत्ता तो बदली लेकिन पंजाब नहीं बदला हालांकि नशा तस्करी को पर सरकार का दावा है कि लगाम लगी है..लेकिन किसानों की कर्जमाफी में देरी ने करीब 90 किसानों की जान ले ली..अभी भी कई ऐसे वादे हैं जिनकी आस में जनता बाट जोह रही है हालांकि सरकार का दावा है जनता से किये हर वायदे वो पूरे करेगी लेकिन कब तक होगा जनता राह देख रही है
https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/876559209191240/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *