मानसून आता है तो डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियों का डर भी बढ़ जाता है ,,, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी कमर कस लेता है और विभिन्न वार्डो में दौरा कर लोगो को घरो मे खाली बर्तन, कूलरो, टायरो आदि में पानी न जमा होने देने की बात करता है यहाँ तक लारवा खत्म करने की दवाई का छिड़काव भी किया जाता है लेकिन बावजूद इसके टोहाना में पड़ते प्रेमनगर के दो घरों में डेंगू का लारवा मिला है !

स्वास्थ्य विभाग की टीम जब प्रेमनगर और जैन समाधी के नजदीक के घरो में पंहुची तो वहां सर्वे के दौरान दो घरो में डेंगू का लारवा मिला जिसके बाद टीम के कर्मियो ने तुरंत मकान मालिको को नोटिस जारी कर दिया है साथ ही चेतावनी देते हुए कहा की जिसमें अगर दोबारा डेंगू का लारवा मिला तो उन पर 300 रूपये से लेकर दो हजार रूपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा। हैरानी की बात यह है कि इससे दो दिन पहले जब विभाग की टीम मार्किट कमेटी पंहुची थी तो वहां डेंगू का लारवा मिलने के बाद विभाग की टीेम ने मार्किट कमेटी को नोटिस थमाया था। ‘

हालाँकि मानसून से पूर्व मच्छरो से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वे किया जा रहा है। लेकिन इतनी सतर्कता बरतने के बाद भी मात्र दो दिनों में तीन जगहों से डेंगू का लारवा मिलने से टोहाना के लोगों में और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है ,,, लापरवाही कहीं से भी हो रही हो लेकिन इसे दुरुस्त करना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है ,,
घर में डेंगू का लारवा मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हडकंप
मानसून आता है तो डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियों का डर भी बढ़ जाता है ,,, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी कमर कस लेता है और…
