आठ दिनों तक पंजाब का विधानसभा सत्र चला,..सवाल ये है कि इस सत्र से जनता को क्या मिला..क्या किसानों का कर्ज माफ हुआ, क्या बच्चों को किताबें मिली, क्या बिजली पानी घर रोजगार सड़क सीवर नदीं नाला और नशे जैसी समस्या खत्म हुई, क्या किसानों की खुदकुशी का सिलसिला थमा, जबाव भले ही जनता को ना मिला हो लेकिन सत्र समाप्त हो गया हुआ क्या तो बस हंगामा, हंगामा और हंगामा..हालांकि सरकार का दावा है कि उन्होंने अपना काम कर दिया तो देखिए पूरे आठ दिनों में सदन में हंगामें के अलावा और क्या हुआ !
वैसे तो पंजाब विधानसभा का सत्र पूरे 10 दिनों का था लेकिन 2 दिन शनिवार और रविवार की वजह से कार्यवाही स्थगित रही,, यानि कुल आठ दिनों तक सत्र चला..लेकिन हर दिन हंगामें से सत्र गुंजता रहा..इसके बावजूद भी सरकार ने करीब साढे 1 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश किया जो कि इससे पहले कभी नहीं हुआ था..लेकिन आपको दिखाते हैं सदन में पहले दिन से आखिरी दिन तक क्या कुछ हुआ
पहला दिन
राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र शुरू
अकाली दल ने केपीएस गिल को श्रद्धांजलि देने का किया विरोध
कांग्रेस ने विरोध को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
राणा गुरजीत से जुड़े सियोंक में जमीन के मुद्दे आप का विरोध
आत्महत्या करने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी गई
दूसरा दिन
कार्रवाई शुरू होते ही SAD का किसानों के मुद्दे पर हंगामा
किसानों के मुद्दे पर SAD ने काम रोको प्रस्ताव पेश किया
स्पीकर ने चर्चा करवाने की अनुमति नहीं दी
कुर्की के लिए धारा 63 सी खत्म करने की मांग
किसानों पर किए अकाली के प्रदर्शन को AAP का मिला साथ
सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित
सिमरजीत बैंस को पूरे सदन की कार्यवाही से सस्पेंड किया
बैंस को सस्पेंड करने पर AAP ने किया हंगामा
हरेंद्रपाल चंदूमाजरा ने नवजोत सिद्धू पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का लगाया आरोप
तीसरा दिन
सुखपाल खैहरा ने विधानसभा का वीडियो फेसबुक पर डाला
मर्यादा हनन के आरोप में खैहरा को स्पीकर ने किया सस्पेंड
खैहरा के साथ सदन के बाहर AAP ने किया हंगामा
किसानों के मुद्दे पर अकाली दल का भी हंगामा
तीसरे दिन भी सत्र में सिर्फ हंगामा ही हुआ
चौथा दिन
GST बिल सर्वसम्मति से पास
सरकार ने व्हाइट पेपर सदन में पेश किया
अकाली दल ने भी 20 पन्नों का ‘वास्तविक व्हाइट पेपर’ जारी किया
विधायक बलविंदर सिंह बैंस ने सदन में उठाया माइनिंग का मुद्दा
सीएम से रेत माफिया के लिस्ट पर पूछा सवाल
नंगल में हुए अवैध माइनिंग के दर्ज मामले पर सीएम से मांगा जबाव
अकाली दल ने सदन में उठाया किसानों के कर्जमाफी का मुद्दा
मजीठिया और नवजोत सिद्धू के बीच हुईं नोंकझोंक
स्पीकर पर अकाली विधायकों ने लगाया पक्षपात का आरोप
सीएम ने छोटे किसानों के कर्ज माफी का ऐलान किया
पांचवां दिन
मनप्रीत बादल ने पेश किया बजट
बजट स्पीच के दौरान विपक्ष ने किया हंगामा
आप विधायकों ने किया वॉक आउट
विपक्ष ने बजट को बताया खोखला
छठा दिन
बजट के खिलाफ AAP ने सदन में हंगामा किया
अकाली विधायक पवन टीनू और सिद्धू के बीच नोंकझोंक
अकाली विधायकों ने सिद्धू के खिलाफ की नारेबाजी
सदन की कार्यवाही कई बार हुई स्थगित
अकाली विधायकों ने स्पीकर को दी लिखित शिकायत
पवन टीनू को अपशब्द कहने के आरोप में दी शिकायत
PU सीनेट में विधानसभा के दो सदस्यों के नाम दर्ज करने का प्रस्ताव पास
बजट अनुमानों पर हुई चर्चा
7वां दिन
सदन के शुरू होते ही हंगामा
स्पीकर ने सभी आप विधायकों को किया सदन से निलंबित
टीनू के खिलाफ कांग्रेस का प्रीविजेल मोशन
अकाली दल ने प्रीविलेज मोशन का विरोध कर किया वॉक आउट
सदन में आप विधायकों ने की घुसने की कोशिश
मार्शल के साथ आप विधायकों की हुई धक्का-मुक्की
धक्का-मुक्की में विधायक पिरमल सिंह की पगड़ी उतर गई
महिला विधायकों के साथ भी बदलसूकी का आरोप
आप विधायकों ने सदन के बाहर किया हंगामा
कई विधायक हंगामें के दौरान हुए घायल
अकाली दल ने स्पीकर को बताया गुंडा
सियासी संग्राम की भेंट चढ़ा सातवें दिन का सत्र
आखिरी दिन
विपक्ष की गैरमौजूदगी में सरकार ने 12 बिलों को किया पास
पगड़ी उतरने के विरोध में सदन के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन
काले चोगे में अकाली विधायकों ने किया प्रदर्शन
स्पीकर को पद से हटाने की मांग
आप विधायकों ने जारी किये कांग्रेस नेताओं के पोस्टर
घंटों बाहर बैठकर अकाली दल और आप ने किया प्रदर्शन
कुल मिलाकर अगर सदन की कार्यवाही की बात की जाए तो चर्चा कम हंगामा खूब हुआ..आरोप प्रत्यारोप का दौर चला, जनता की मुद्दों बात पूरी नहीं हुई लेकिन सत्र संपन्न कर सरकार ने खूब वाहवाही बटोरी और विपक्ष ने जी भर कर नारे लगाए..हंगामा सदन से लेकर सड़क तक हुआ..

