सदन में आम पार्टी के महिला विधायकों के साथ हुई कथित बदसलूकी और विधायक पीरमल सिंह के पगड़ी गिरने के मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है..सदन से लेकर सड़क तक आप विधायकों और कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया..लगभग पूरे प्रदेश में नारेबाजी की गई और स्पीकर के रवैये को लेकर विरोध किया गया..जंडियाला गुरु में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने शहीद ऊधम चौक से रोड मार्च निकाला और भगवान वाल्मीकि चौक में पुतला फूंका
पटियाला में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सदन में जो कुछ भी हुआ वह संविधान का हनन है..अगर कानून बनाने वाले ही कानून तोड़ेंगे तो राज्य का क्या होगा।उन्हों ने कहा कि वो इस मसले को लेकर राज्यपाल और राष्ट्रपति से भी मिलेंगे
ने डिप्टी कमिशनर दफ्तर के बाहर धरना दिया और पंजाब सरकार के साथ साथ स्पीकर राणा केपी के खिलाफ जम कर नारे बाजी की हालांकि स्थिति से निपटने के लिए पुलिस तैनात थी लेकिन मामला शांतिपूर्ण रहा..आप नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने स्पीकर को पद से नहीं हटाया तो संघर्ष और भी तेज होगा
मोहाली में भी आप कार्यकर्ताओं ने रोष मार्च कर प्रदर्शन किया. आप नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर भड़ास निकली और मार्च करने के बाद स्पीकर का पुतला फूंका, और सदन में हुए बवाल को सरकार का धक्केशाही बताया
