ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:सोनीपत से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक और किन्नर ने प्रेम प्रसंग के चलते ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। गांव बंदेपुर का ये हादसा बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मृतक युवक और किन्नर के बीच अवैध संबंध थे, इसी के चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने कहा कि सुसाइड करना का अभी कारण सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
