अंबानी परिवार को इनकम टैक्स विभाग ने जारी किया नोटिस, बड़ा है मामला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुकेश अंबानी और उनके परिवार को सरकारी एजेंसी की ओर से एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, विदेशों में रुपया एवं संपत्ति छुपाने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुकेश अंबानी और उनके परिवार को सरकारी एजेंसी की ओर से एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, विदेशों में रुपया एवं संपत्ति छुपाने को लेकर मुकेश परिवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नोटिस जारी किया है। मुकेश अंबानी के परिवार से इमकम टैक्स का जुड़ा मामला करीब 4200 करोड़ रुपए का है।

income taxआयकर विभाग के नोटिस के अनुसार मुकेश अंबानी के परिवार पर कथित तौर पर ‘विदेश में अघोषित विदेशी आय और संपत्ति’ रखने का आरोप है। विभाग की मुंबई यूनिट की ओर से देश के सबसे कारोबारी मुकेश अंबानी के फैमिली मेंबर्स को 2015 ब्लैक मनी एक्ट के तहत नोटिस जारी किया है।

mukesh ambani

डिपार्टमेंट की ओर से की गई यह कार्रवाई कई देशों की एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर की है। डिपार्टमेंट की ओर यह नोटिस कांफिडेंशियली 28 मार्च 2019 को भेजे गए थे। यह नोटिस मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और उनके तीनों बच्चों ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी को भेजे गए हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *