भूपेंद्र हुड्डा और कुमारी शैलजा नहीं झेल सके नेहरू की टोपी का भार!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा और सीएलपी लीडर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा और सीएलपी लीडर सीएम भूपेंद्र सिहं हुड्डा को नेहरू की टोपी पहनाई गई, लेकिन दोनों को ही वो रास न आई। दोनों नेताओं को जैसे ही टोपी पहनाई गई, तभी साथ की साथ उन्होंने उतार कर रख दी। एक मिनट भी अपने सिर पर दोनों नेता नेहरू की टोपी को संजो न सके और तुरंत ही टोपी उतार दी।

बता दें कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को लेकर बिगल फूंक दिया है, इसी के चलते ये कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है। लेकिन पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष शैलजा का टोपी उतारना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, उन्हें टोपी उतारे देख विधायक ललित नगर व कांग्रेसी नेता जेपी नागर सहित अन्य स्थानीय नेताओं ने भी तुरंत नेहरु टोपी उतार डाली।

huda selja2

इन नेताओं के नेहरू की उतारे जाने की चर्चा वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में होने लगी। ऐसी टोपी कांग्रेस के पुराने नेता स्वाभिमान से पहना करते थे और कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता व नेता भी हमेशा से इस टोपी को पहन कर शान समझते रहे हैं, लेकिन आज उसी पार्टी के नेताओं ने टोपी का जिस प्रकार से अनादर किया है, लोगों में चर्चा होने लगी है और नकारात्मक संदेश गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *