ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा सरकार ने प्रदेश पुलिस की कमांडों विंग में 23 सब इंस्पेक्टरों (पुरुष) के पद को भरने की घोषणा की है। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी मंजूरी दी है।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा हरियाणा पुलिस की कमांडों विंग में 23 सब-इंस्पेक्टर के पद भरे जाएंगे।

