ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी हरियाणा में सभी विभागों के कर्मचारियों की नाराजगी दूर करने का प्रयास करने में जुट गई है। सरकार कर्मचारियों के हित में फैसले ले रही है। हरियाणा सरकार ने कंप्यूटर टीचरों और लैब सहायकों को बड़ा तोहफा देते हुए उनके अनुबंधन को 30 जून 2020 तक बढ़ा दिया है। दरअसल, कंप्यूटर टीचर शिक्षा विभाग में समोजित करने की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उनको दोगुनी खुशी दी है।
वहीं, दूसरी और हड़ताल के बीच रोडवेज कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई को भी सरकार ने वापिस लेने का फैसला लिया है। इसके साथ ही सरकार ने हड़ताल के दौरान रोडवेज बसों की कमान संभालने और बाद में निकाले जाने वाले कर्मचारियों को भी रोजगार देने का फैसला लिया है। लेकिन किलोमीटर स्कीम पर सरकार और कर्मचारियों की सहमति एक नहीं हो पा रही है।
सभी हड़ताली कर्मचारियों को हरियाणा सरकार मनाने की कोशिशों में जुट गई है। अब वाकई में सरकार को कर्मचारियों की मांगे सही नजर आ रही हैं या चुनाव जीतने का ये कार्ड है ये तो कहा नहीं जा सकता है, लेकिन बीजेपी को इन सभी फैसलों के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में जरूर फायदा होने वाला है। चुनावी लहर की रूख बीजेपी सरकार अपनी ओर मोड़ने पर जुटी है।


