टिकट बंटवारे से पहले हरियाणा में क्यों घबरा गई बीजेपी ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भले ही हरियाणा में बीजेपी का उत्साह इस वक्त चरम पर हो, लेकिन 75 सीट का टारगेट लेकर 85 सीट जीतने का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भले ही हरियाणा में बीजेपी का उत्साह इस वक्त चरम पर हो, लेकिन 75 सीट का टारगेट लेकर 85 सीट जीतने का दावा करने वाली बीजेपी भी टिकट बंटबारे को लेकर पशोपेश में है । ऐसा इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री खुद बार बार बीजेपी से टिकट के दावेदारों को चेतावनी दे चुके हैं। जन आशीर्वाद यात्रा से उन्होंने साफ कहा कि था कि अगर किसी उम्मीदवार के जयकारे लगे तो उसका टिकट कट जाएगा।

दरअसल, लोग अपने समर्थक उम्मीदवार को सीएम के सामने कंधों पर बिठाकर नारे लगा रहे थे जिसका सीधा मतलब ये था कि मुख्यमंत्री के जहन में ये बात आए कि उनके उम्मीदवार का दबदबा इस क्षेत्र में है और उन्हें टिकट मिल जाए। लेकिन सीएम ने सीधे शब्दों में साफ कर दिया था कि ऐसे लोगों को टिकट मिलेगी नहीं बल्कि पत्ता कट जाएगा, लेकिन हरियाणा की राजनीतिक में इस वक्त चौतरफा हवा चल रही है।

CM MANOHAR LAL

हालांकि ज्यादातर चीजें बीजेपी के पक्ष में ही दिखाई दे रही हैं। लेकिन टिकट को लेकर बीजेपी में कोहराम मच सकता है शायद ये पार्टी भांप चुकी है और यही कारण है कि पहले सीएम फिर पदाधिकारी और अब सोशल मीडिया के जरिये बीजेपी, टिकट की रेस में चल रहे दावेदारों से अपील करती नजर आ रही है।

दरअसल हरियाणा बीजेपी के फेसबुक पेज से वायरल एक खबर में लिखा है- “भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें कोर कमेटी और वही टिकटों का निर्णय होता है ना कोई एक व्यक्ति टिकट दे सकता है और कोई एक व्यक्ति टिकट काट सकता है। तो किसी के बहकावे में ना आएं सभी साथी सभी संभावित उम्मीदवार व कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दें। किसी भी गुटबाजी में ना पड़कर सिर्फ भाजपा के लिए कार्य करें। सभी से अनुरोध है कि तन मन से भाजपा को विजय दिलाने के लिए कार्य करें। हमारे लिये कमल का फूल ही उम्मीदवार होगा जो कोई कमल का फूल लेकर आएगा उसके लिए जी जान लगाकर काम करेंगे।”

photo

बीजेपी के तमाम बड़े पदाधिकारी अनिल जैन से लेकर सुभाष बराला तक यही कहते नजर आ रहे हैं कि टिकट एक को मिलेगा और सब मिलकर उसको जिताने का काम करेंगे मतलब ये की बीजेपी का उम्मीदवार कमल का फूल है। दरअसल, बीजेपी को कहीं ना कहीं डर है कि दूसरे पार्टी से आए नेताओं को अगर टिकट दी गई तो मौजूदा कार्यकर्ता और पार्टी में पहले से काम कर रहे नेताओं को ठेस पहुंच सकती है। ऐसे में अगर कार्यकर्ता नाराज हुए तो बूथ स्तर का गणित गड़बड़ हो सकता है।

उम्मीदवारों की लिस्ट बीजेपी के पास लंबी है क्योंकि मुख्यमंत्री भी कह चुके हैं कि बीजेपी में इस वक्त एक टिकट के लिए स्थिति एक अनार सौ बीमार वाली है। यानी एक सीट पर दावेदारों की संख्या कम से कम 15 से 20 मानकर चला जा सकता है। लेकिन इससे भी बड़ी चिंता का विषय है दूसरी पार्टी से आए नेता जिनकी लिस्ट भी लंबी है। इतना ही नहीं कई ऐसे नेता है जो पिछले चुनाव में बीजेपी को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। यानी ये उम्मीदवार जिताऊ हो सकता है।

दूसरा पहलू ये है कि बीजेपी जिताऊ उम्मीदवार तलाश रही है तो कई मौजूदा विधायक जो दूसरी पार्टी छोड़कर आए, वो जिताउ हैं क्योंकि पिछली बार उन्होंने बीजेपी समेत सभी पार्टियों को मात दिया था। ऐसे में बाहर से आए कई नेताओं की टिकट भी पक्की मानी जा रही है। यानी यहां पर टकराव संभव है। और कहीं ना कही यही वजह मानी जा सकती है कि अब बीजेपी टिकट बंटवारे से पहले टकराव ना हो इसके लिए सोशल मीडिया के जरिये कैंपेन में जुट चुकी है।

टिकट बंटवारे को लेकर बयानबाजी शुरू भी हो चुकी है राव इंद्रजीत सिंह ने साफ कह दिया की पैराशूट उम्मीदवारों को टिकट नहीं मिलेगी। हालांकि ये तय हाई कमान और बीजेपी की चुनाव समिति करेगी लेकिन संकेत अच्छे दिखाई नहीं दे रहे।

हालांकि इस बार मनोहर लाल खुद चुनाव से पहले प्रदेश भ्रमण कर चुके हैं। सीएम मनोहर लाल का मानना है कि हर सीट पर बीजेपी की लहर है। बीजेपी 75 पार का नारा साकार करेगी लेकिन सोशल मीडिया के जरिये अपने कार्यकर्ताओं को जो संदेश बीजेपी दे रही है उससे कहीं ना कहीं ये जरूर है कि टिकट को लेकर बीजेपी में सबकुछ आसान नहीं होने वाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *