सीएम मनोहर लाल ने करनाल को दी करोड़ों की सौगात, कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल से करीब 585 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, जिनमें घरौंडा विधानसभा क्षेत्र…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल से करीब 585 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया, जिनमें घरौंडा विधानसभा क्षेत्र की करीब 130 करोड़ रुपये की परियोजनाएं, असंध की करीब 26 करोड़ 18 लाख रुपये की परियोजनाएं, नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र की करीब 59 करोड़ 5 लाख रुपये की परियोजनाएं, इंद्री विधानसभा क्षेत्र की करीब 22 करोड़ 66 लाख रुपये की परियोजनाएं, करनाल विधानसभा क्षेत्र की करीब 347 करोड़ 12 लाख रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं।

cm khat1

इसके अलावा सीएम ने किसानों के लिए करनाल शुगरमिल विस्तारीकरण सहित करनाल-मेरठ रोड के विस्तारीकरण का शुभारम्भ भी किया। उन्होंने करनाल में दस करोड़ की लागत से बने ऑडिटोरियम का भी उद्घाटन किया।

cm khat2

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा की शुरुआत में मुझे सब कुछ समझने में समय लगा, लेकिन हमने जनता के हित मे वो कार्य किए जिसकी प्रशंसा ना केवल हरियाणा के लोग बल्कि दूसरे प्रदेश भी करते हैं। उन्होंने कहा की मैं मुख्यमंत्री के साथ करनाल का विधायक भी हूं, करनाल के विकास के लिए काम तेजी से जारी है।

cm khat4

सीएम ने बताया कि कई कार्यों के टेंडर हो चुके हैं। टिकटों के वितरण पर उन्होंने कहा की इसके लिए संसदीय बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों का पेनल बनता है, जो उम्मीदवारों का निर्णय करती है। करनाल सेल्स टेक्स घोटाले में मुख्यमंत्री ने कहा की इसकी जांच विजिलेंस को सौंप दी गई है, जो भी दोषी पाया गया उसे बक्शा नहीं जाएगा। जनता का जितना समर्थन मिल रहा है, उससे लगता है की उसे पूरा कर लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *