जब फोन पर बात करते सांप के जोड़े पर बैठ गई महिला..

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गोरखपुर में एक महिला की मौत का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर सभी हैरान रह जाएंगे। यहां महिला पोन पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गोरखपुर में एक महिला की मौत का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर सभी हैरान रह जाएंगे। यहां महिला पोन पर बात करते इस कदर मशगुल हो गई हो गई कि, उसे सांप का जोड़ा न दिखा और वह उन पर आराम से बैठ गई। फिर क्या था, महिला तो सांप ने डस लिया और उसकी मौत हो गई।

snake

मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जिला के रियांव गांव में थाईलैंड में काम करने वाले जय सिंह यादव की पत्नी गीता अपने पति से फोन पर बात कर रही थी। अचानक सांपों का जोड़ा घर में घुस गया। बेड पर प्रिंटिड बेडशीट बिछी थी। गीता फोन पर बात करते हुए टहलते हुए कमरे में आई और सांपों को देखे बिना बेड पर बैठ गई। इतने में सांप ने उसे डस लिया और महिला बेहोश हो गई। इतने में परिवार के अन्य सदस्य उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *