ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा की बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे नकली गई हैं, चाहे बात ब्यूटी कॉन्टेस्ट की करें, या कुश्ती, या फिर पढ़ाई- लिखाई, हर तरह बेटियों ने ही अपनी धाक जमाई हुई है। ऐसा ही एक उदाहरण कुरुक्षेत्र की सोनिया शर्मा ने भी दिया है, जिनकी मधुर आवाज का हर कोई दीवाना है। अब सोनिया शर्मा पॉलीवुड में भी रंग जमाती नजर आएंगी।
मूलरूप से सोनिया शर्मा आनंदपुर साहिब से हैं और अभी वे अपनी माबोली में सांग में नजर आएंगी। सोनिया स्टार प्लस के रियलटी शो छोटे उस्ताद में भी जीत अपने नाम कर चुकी हैं, उन्होंने बताया कि शो के दौरान लोगों का काफी प्यार मिला था।
सोनिया के अब जल्द ही तीन पंजाबी गाने भी रिलीज होंगे, जिनकी शूटिंग के लिए वे चंडीगढ़ में जोरों- शोरों से तैयारियां में जुटी हैं। सोनिया ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि बॉलीवुड और हरियाणवीं के बाद उनको पंजाबी गानों में भी फैन्स का पूरा प्यार मिलेगा। सोनिया शर्मा जल्द ही सिंगर केडी सिंह और सपना चौधरी के साथ कई गानों में भी नजर आएंगी।



