ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ऑटो सेक्टर में जारी मंदी को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को एक बड़ा बयान दिया। लेकिन लोगों को यह बयान पसंद नहीं आ रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

दरअसल, मंगलवार को वित्त मंत्री ने कहा था कि, गाड़ियों की बिक्री गिरने के लिए लोगों का माइंडसेट ज़िम्मेदार है। आगे कहा कि, ऑटो इंडस्ट्री पर BS6 और मिलेनियल्स माइंडसेट की वजह से चोट पड़ी है। नए जमाने के लोग गाड़ियां खरीदने के बजाय ओला-उबर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बयान के बाद वित्त मंत्री की किरकिरी होना शुरू हो गई है।
ट्विटर पर लोगों ने लिखा है…
https://twitter.com/alikarwi00/status/1171587501724585986
BHEL is at its lowest in 15 years because millennials prefer "Paani puri". #BoycottMillennials #SayItLikeNirmalaTai
— ERVJ 🇮🇳 (@WHOVINODJOSHI) September 10, 2019
The market for 'Gobar' is down,
because millennials ain't buying 'no shit'.#SayItLikeNirmalaTai #BoycottMillennials— Anoop Tomer (@anooptomer) September 10, 2019
