ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो के पांच पूर्व विधायकों की सदस्यता को रद्द किया गया है। इनेलो के पांचों विधायकों की दलबदल कानून के तहत शिकायत की गई थी, जिसके चलते अब ये फैसला लिया गया है। इसमें नैना चौटाला, राजदीप फौगाट, अनूप धानक, पिरथी नंबरदार और नसीम अहमद शामिल हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने पांचों विधायको को अपने फैसले में अयोग्य करार दिया है। चार विधायकों की शिकायत पहले बलवान दौलतपुरिया और बाद में अभय चौटाला ने की थी। इसी के साथ नसीम अहमद की दलबदल की शिकायत रामचंद्र कंबोज और अभय चौटाला ने दी थी। स्पीकर ने नसीम अहमद के सुनवाई के लिए नही पहुंचने पर एक्सपार्टी मानते हुए उनकों अयोग्य करार दिया है।
विधानसभा स्पीकर कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि एक शिकायत में चार विधायकों को अयोग्य करार दिया है, जिसमें नैना चौटाला, राजदीप फौगाट, अनूप धानक, पिरथी नंबरदार शामिल हैं। इसी तरह दूसरी शिकायत पर नसीम अहमद को अयोग्य करार दिया गया है।
बता दें कि नैना चौटाला समेत राजदीप फौगाट, अनूप धानक और पिरथी नंबरदार ने विधानसभा से हाल ही में स्पीकर के सामने अपनी सदस्यता का इस्तीफा पेश किया था, जिसे स्पीकर ने मंजूर कर लिया था। बाद में चारों विधायकों ने इनेलों से भी इस्तीफा देकर दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी।



