हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय का कंप्यूटर Hack, डाटा वापिस करने के लिए हैकर ने मांगे 980 डॉलर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय के कंप्यूटर को हैक कर लिया गया है, पार्टी सूत्रों ने बताया कि विदेशी हैकर ने कंप्यूटर का डाटा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय के कंप्यूटर को हैक कर लिया गया है, पार्टी सूत्रों ने बताया कि विदेशी हैकर ने कंप्यूटर का डाटा वापिस करने के लिए 980 डॉलर मांगे हैं। वहीं, डाटा हैक होने से कांग्रेस कार्यालय में काफी परेशानियों का सामने करना पड़ रहा है।

hack

बता दें कि अशोक तंवर को अध्यक्ष पद से हटाने के बाद भी उनका कोई समर्थक मुख्य कंप्यूटर उठा कर ले गया, जिसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। इस कंप्यूटर में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सूची के साथ कार्यालय और पार्टी संगठन के स्तर पर हुए खर्च व आमदनी का ब्यौरा, संगठन का सारा रिकॉर्ड शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *