धर्म और पगड़ी देख सिख युवक को नहीं मिली दिल्ली के रेस्तरां में एंट्री

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। यहां एक सिख व्यक्ति को उसके धर्म और पहनावे के कारण उसे रेस्तरां…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। यहां एक सिख व्यक्ति को उसके धर्म और पहनावे के कारण उसे रेस्तरां में एंटर नहीं होने दिया। इसके बाद सिख युवक ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए पूरा वाक्या लोगों को बताया।

restaurant

दरअसल, परनाम साहिब ने इंस्टाग्राम पर रेस्तरां के कर्मचारियों पर उनके साथ और उनके मित्र के साथ शनिवार रात दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा है कि, आज देर शाम मुझे और मेरे मित्रों को वेबकुतुब के परिसर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई और दुर्व्यवहार किया गया, क्योंकि मैं सरदार हूं। यह भी कारण बताया गया कि मैं अन्य हिंदू ग्राहकों की तरह पर्याप्त रूप से कूल नहीं हूं।

sikh

आगे कहा कि, इंस्टाग्राम पर घटना के बारे में पोस्ट डालने के बाद अब रेस्तरां के मालिक हमसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें दुख हो रहा हैं। उन्होंने मुझसे इंस्टाग्राम पर भी संपर्क किया। हम बीच के रास्ता निकाल कर इस मामले को उनकी माफी के साथ खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद हमने उनसे कहा कि एक आधिकारिक माफी पोस्ट करें और 100 गरीब बच्चों को लंगर खिलाएं। परनाम का कहना है कि, मैं नहीं चाहता कि यह किसी और के साथ हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *