ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के धनौरा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां महिला की मौत के बाद उसे परिवार वालों ने उसे कब्र में दफना दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचकर कब्र को कोदने के लिए पहुंचा और शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, यमुनानगर के कस्बा बिलासपुर के गांव धनौरा की रहने वाली सलमा की दूसरी शादी धनौरा निवासी गुलाबद्वीन के साथ हुई थी। हालांकि इन दिनों गुलाबद्वीन अपनी पत्नी से अलग ही रह रहा था और पत्नी अपनी बेटी और दमाद के साथ रह रही थी। लेकिन दोपहर को सलमा की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे और सलमा को कब्रिस्तान में ले जाकर दफना दिया। सूचमा मिलने पर पुलिस ने कब्र को दोबरा खुदवाया। फिलहहाल महिला का मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मृतिका के परिवालों से पूछताछ कर रही है।

