हरियाणा के युवक की कनाडा में मौत, परिजनों ने की शव को भारत लाने की मांग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के रादौर के एक युवक की कनाडा में मौत हो गई। मृतक सड़क हादसे का शिकार हुआ था। युवक की मौत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर के रादौर के एक युवक की कनाडा में मौत हो गई। मृतक सड़क हादसे का शिकार हुआ था। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों ने सरकार से उसके शव को जल्द भारत लाने की मांग की है। मृतक की पहचान रादौर की टेलिफोन एक्सजेंच के पास रहने वाले अभिषेक के रूप में हुई है।

abhishek1

अभिषेक करीब दो साल पहले ही पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। बता दें कि मृतक युवक के पिता प्रमोद रादौर में दूध की डेयरी का काम करते हैं, उसकी एक छोटी बहन भी है। अभिषेक की मौत से परिजन सदमें में हैं, तो वहीं गांव में भी मातम छाया हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *