ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर रेलवे स्टेशन चौक पर शराब ठेके के बाहर एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
वहीं, आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी । पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं पुलिस का कहना है कि शायद व्यक्ति ने यहीं पर शराब पी हो और ज्यादा शराब पीकर गिर गया हो, जिससे उसका खून बहा और उसकी मौत हो गई।


