ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक सितंबर से यातायात के नए नियम बाइक और गाड़ी चालकों के लिए भारी पड़ रहा है। पूरे प्रदेश में पुलिस विभाग द्वारा नए नियमों के तहत हर रोज चालान काटे जा रहे हैं। इसी कड़ी में नारनौंद ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई अशोक कुमार ने भी एक बुलेट मोटरसाइकिल का मोटी रकम का चालान काटा है। नारनौंद ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर जहां लोगों को नए ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया।
वहीं बुलेट बाइक से पटाखे बजा रहा नारनौंद निवासी एक युवक का 28 हजार रुपये का चालान काटा गया है। एक सितम्बर से ही नए ट्रैफिक नियमों के अनुसार ही चालान काटे जा रहे हैं। लेकिन अब तक छोटी रकम के चालान कटे थे। हम आने जाने वाले वाहनों की चैकिंग अभियान के तहत वाहनों के चालान काट रहे थे तो एक युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया तो उसने हेलमेट नही पहना हुआ था। हमने उसे रुकने का इशारा किया और उसे रुकवाकर जब उसके कागजात मांगे गए तो उसके पास सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा कोई कागजात नही मिले।
Watch Video
