ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ के एक होटल में युवक- युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों मृतकों की पहचान यूपी निवासी 16 वर्षीय अर्चना और चंडीगढ़ सेक्टर 34 निवासी विजय के रूप में हुई है। दोनों चंडीगढ़ के सेक्टर 42 में स्वागत होटल में रुके थे।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब दोनों सुबह दरवाजा नहीं खोल रहे थे, होटल मालिक ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा, तो दोनों के शव फंदे पर लटके हुए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच करने में जुट गई है।

