ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: झज्जर में वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है, अपनी मांगों को लेकर छात्र कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारबाजी कर रहे हैं। इसी के चलते छात्रों ने कृषि मंत्री ओपी धनखड़ के खिलाफ भी विरोध किया, इस दौरान धनखड़ के साथ आए पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के साथ मारपीट की, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया।
आपको बता दें कि गुरावड़ा स्थित वर्ल्ड कालेज के एमबीबीएस थर्ड इयर के छात्र पिछले चार-पांच दिनों से धरना और आमरण अनशन पर बैठे हैं।
उन्होंने इस मामले में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सीजेआई और सीएम हरियाणा को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु तक की मांग की है। उनका कहना है कि संस्थान की लापरवाही के कारण उनका भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है और जब ओपी धनखड़ आए तो उनके पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के साथ मारपीट की।
मामला इतना बढ़ा कि ओपी धनखड़ को वहां से निकलना पड़ा और मंत्री के साथ गए छोटे नेताओं को तो भागकर जान बचानी पड़ी। दूसरी ओर मंत्री ओपी धनखड़ ने इस मामले में कहा कि वे तो छात्रों का मामला सुलझाने गए थे कि अचानक वे उग्र हो गए। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से बात की है और ये मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।



