हरियाणा में विधानसभा चुनाव और आचार संहिता को लेकर सीएम मनोहर लाल ने दिया ये बड़ा बयान….

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सिरसा पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एक बड़ा बयान दिया है, सीएम मनोहर लाल ने बताया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सिरसा पहुंचे सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एक बड़ा बयान दिया है, सीएम मनोहर लाल ने बताया है कि 15 सितंबर के आस-पास प्रदेश में आचार संहिता लगा जाएगी और 15 अक्टूबर के आस-पास विधानसभा चुनाव होंगे।

cm sirsaa1

वहीं, सीएम ने कहा कि यात्रा के दौरान जनता से जो प्यार मिला है, वो ये साबित करता है कि सिरसा की पांचों विधानसभा सीटों पर इस बार कमल खिलने वाला है।

cm sirsaa3

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष और इनेलो पर भी जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि इतिहास में सत्ता के दौरान सेवा की वजह राजनेता सुख भागते थे और भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला जाता था, अफॉर्डेबल हाउसिंग स्कीम में भी और सीएलयू के नाम पर भी मनमर्जी से सौदेबाजी की जाती थी, एचसीएस की नौकरियां भी बेची जाती थी। इतना ही नहीं नौकरियों के नाम पर पर्ची और खर्ची का धंधा चलता था।

cm sirsaa4

वहीं लोग भाजपा की सरकार बनने के बाद ये कहते थे कि इन लोगों को सरकार नहीं चलानी आती मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं विपक्ष की बातों से सहमत हूं हमें उनकी तरह बिल्कुल भी सरकार चलाना नहीं आती, हमने अपने 5 साल के शासन के दौरान पर्ची और खर्ची का सौदा बंद किया है। पारदर्शी शासन और प्रशासन दिया है, नौकरियां योग्यता के आधार पर भी हैं।

cm sirsaa5

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35 A को समाप्त कर सराहनीय कार्य किया है, देशभर में केंद्र सरकार की इस उपलब्धि पर बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, युवाओं की तरफ इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी बात मुझ तक पहुंच चुकी है, आप निश्चिंत रहें, सिरसा और आसपास के क्षेत्रों में ऐसा जरूर बढ़ रहा है इसकी रोकथाम के लिए जल्द से जल्द हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

cm sirsaa6

इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा का समापन 8 सितंबर को रोहतक में होने वाली प्रधानमंत्री की विजय संकल्प रैली के साथ होगा। आज सिरसा के साथ यात्रा अपने अंतिम दौर में हैं, उन्होंने कहा कि वे ऐसे पहले मुख्यमंत्री होंगे जिन्होंने अपने 5 साल के कार्यकाल के दौरान हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 4 बार दौरा किया है और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ अपने मेनिफेस्टो में की गई घोषणाओं को अमलीजामा भी बनाया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *