बिग बी ने दिया वैज्ञानिकों को हौंसला, कहा-आज एक नया सूरज निकला है, चांद को फिर पकड़ेंगे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इसरो के चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने पर इसरो और वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए बारत एकजुट हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इसरो के चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम से संपर्क टूटने पर इसरो और वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए बारत एकजुट हो गया है। इतना ही अन्य देश भी भारत की मिसाल दे रहे हैं और हौॆंसला बढ़ा रहे हैं।फिल्मी सितारों से लेकर राजनीतिक दलों के नेता भारत के वैज्ञानिकों का हौंसला बढ़ा रहे हैं।

अब बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्च्न ने एक के बाद एक ट्वीट कर वैज्ञानिकों की हौंसला अफजाही की है। उन्होंने इस असफलता को सफलता करार दिया है। बिग बी ने लिखा है कि, आज एक नया सूरज निकला है, चांद को फिर पकड़ेंगेl

आगे लिखा है कि,चंद्रमा पृथ्वी से 384400 किलोमीटर दूर है और हम 2.1 किलोमीटर से चूक गएl जोकि मात्र 0.0005463% मार्जिन हैl यह असफलता हमारे नए शुभारंभ की नींव हैl इस असफलता में भी सफलता का स्वाद हैl हमारे वैज्ञानिकों और इसरो को प्रणामl  ‘हमारा गर्व, हमारी जीत, ISRO पर गर्व है। तू ना थके गा कभी, तू ना मुड़े गा कभी, तू ना थमेगा कभी, कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ, अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *