सिरसा कांग्रेस भवन से तंवर की फोटो हटाने पर भड़के समर्थक, जिला कार्यालय सचिव से की मारपीट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान अशोक तंवर को न मिलने से उनके समर्थकों काफी गुस्से में हैं। अब यह गुस्सा जमकर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान अशोक तंवर को न मिलने से उनके समर्थकों काफी गुस्से में हैं। अब यह गुस्सा जमकर फूट रहा है। दरअसल, सिरसा के कांग्रेस भवन के सचिव संगीत कुमार को जैसे ही अशोक तंवर को कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष की कुर्सी से हटाने की सूचना मिली तो, उन्होंने अशोक तंवर की जगह कुमारी शैलजा की फोटो लगा दी।

ashok tanwar

इसके बाद कुछ लोगों ने तंवर की फोटो हटाने का विरोध करते हुए सिरसा जिला कार्यालय सचिव संगीत कुमार के साथ मारपीट की है और कुमारी शैलजा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्य्क्ष सोनिया गांधी को भी अपशब्द कहे। वहीं संगीत कुमार ने पुलिस को इसकी शिकायत की और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

hudda

वहीं ILC के चेयरमैन बनाए गए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा का कहना है कि पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात हुई है। उनसे चुनाव को लेकर बातचीत हुई। उन्होंने भी कहा है कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां करें। शनिवार को चंडीगढ़ पहुंचकर शैलजा पार्टी के चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *