ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आईएनएक्स मीडिया मामले में तिहाड़ जेल में बंद पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम से मिलने कांग्रेस के कई नेतागण पहुंचे। इन नेताओं में मुकुल वासनिक, पीसी चाको, अविनाश पांडेय और माणिक टैगौर समेत अन्य नेता शामिल थे।
लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें चिदंबरम से मिलने नहीं दिया। इसकी वजह यह थी चिदंबरम से मिलने का निर्धारित समय खत्म हो गई था। ऐसे में उत्सुकता से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेताओं के हाथ निराशा हाथ लगी। कांग्रेस नेताओं ने जेल अधीक्षक से चिदंबरम का हाल चाल जाना और इसके बाद वे वापिस लौट गए। बता दें, सीबीआई कोर्ट ने चिदंबरम को एक दिन पहले यानी गुरूवार को ही भेज दिया था। इसके बाद उनसे जेल में मिलने का समय निर्धारित कर दिया गया था।

