ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की महान गायिका लता मंगेशकर को उनके 90वें जन्मदिन पर ‘डॉटर ऑफ द नेशन’ के खिताब से नवाजा जाएगा। जीं हां, केंद्र सरकार 28 सितंबर को उन्हें यह सम्मान देगी। इतना ही नहीं, इस खास मौके के लिए गीतकार और कवि प्रसून जोशी ने खास गीत लिखा है।
सुत्रों के अनुसार, पीएण मोदी मशहूर गायिका लता मंगेश्कर के बड़े प्रशंसक हैं। उनका मानना है कि, सुरों की रानी लता मंगेश्कर भारत की सभी आवाजों का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्हें सम्मानित करना देश की बेटी को सम्मान देना है। इसलिए उन्हें 90वें जन्मदिन पर खिताब देने का फैसला लिया गया है।

