ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: ऱेलवे स्टेशन पर गाना गाने से प्रसिद्ध हुई रानू मंडल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी सुरीली आवाज से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली रानू मंडल आज लाखों दिलों पर राज कर रही हैंं। लता मंगेश्कर के गाने से रानू रातों रात सेनसेशन बन गई। लेकिन लता मंगेश्कर ने रानू को नकल न करने की सलाह दे दी। उन्होंने कहा कि, नकल कभी भी सफलता का टिकाऊ साधन नहीं है।
A poor lady sang on a railway platform for a living. #RanuMondal's voice was miraculously noticed by SM and she became a star. Inspiring
Lata ji could have been more gracious, complimented and helped her. This lecture on "imitation" was avoidable..
https://t.co/b4bHNaUFmf— Chirpy Says (@IndianPrism) September 3, 2019
इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों के नाराजगी भरे रिएक्शन सामने आ रहे हैं। लोगों ने लता मंगेश्कर के इस बयान से नाराजगी जाहिर की है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि, मैं लता मंगेशकर जी की बहुत बड़ी फैन हूं, लेकिन उनकी इस प्रतिक्रिया ने यह जाहिर कर दिया है कि बड़े लोग छोटे लोगों से कैसा व्यवहार करते हैं।
Not a single word of appreciation for the poor lady who wanted nothing but two square meals for singing a song. such shallowness is not expected from a person of this stature and age as Lataji. 😕 #RanuMondal #LataMangeshkar
— Tiri Stan (@Tiri_stan) September 4, 2019
वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि, उस गरीब महिला के लिए कोई सराहना नहीं है, जो अपना पेट पालने के लिए गाना गाती थी। लता जी से इस उम्र में ऐसी उम्मीद नहीं थी।
