CLP लीडर बनने के बाद हुड्डा ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को दिया ये आश्वासन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने CLP लीडर और कांग्रेस चुनाव समिति का चेयरमैन बनने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने CLP लीडर और कांग्रेस चुनाव समिति का चेयरमैन बनने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का धन्यवाद किया है। उन्होंने ट्वीट जारी कर कहा है कि, कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी ने जो जिम्मेदारी दी है उसके लिए मैं उनका आभारी हूं।

मैं उनको विश्वास दिलाता हूं कि आप सब के सहयोग से हम इस जनविरोधी तथा लूट-फूट-झूठ की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। हरियाणा में भाईचारा और प्रगति के लिये मिलकर काम करेंगे।

hudda

बता दें, बुधवार को हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने प्रदेश के नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी। हुड्डा खेमे की कुमारी शैलजा को कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। वहीं हुड्डा को विधयक दल का नेता बनाया गया है। साथ ही हुड्डा को इलेक्शन कमेटी का चेयरमैन भी बनाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *