ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैथल के गांव कुलतारण में एक दादी पर अपनी ही 10 दिन की पोती की हत्या करने के आरोप लगे हैं। बच्ची की मां ने पुलसि को शिकायत देते हुए बताया कि वो अपनी बेटी को दूध पीला रही थी, तभी उसकी सास बीमला बच्ची को नहलाने का बहाना करके साथ ले गई और जब वो वापस आई तो बच्ची की मौत हो गई थी। इसके बाद बच्ची के शव को चुपचाप श्मशान घाट में दफना दिया।
जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने कहा है कि बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा कि उसकी मौत कैसे हुई थी। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची की मां सोनिया के परिवार वालों और ससुरालियों में अनबन चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने सास, पति और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

