ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने एक स्कूटी सवार युवक का 23 हजार का चालान कर डाला। युवक गीता कॉलोनी का रहने वाला है। बता दें कि युवक का बिना हेलमेट, बिना आरसी, बिना पॉल्यूशन, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और इंश्योरेंस न होने को लेकर चालान काटा गया।
दरअसल, हाल ही में ट्रैफिस रूल्स को लेकर बड़े बदलाव किए गए हैं और नए नियमों के चलते ही युवक का 23 हजार का चालान कटा है।


