ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा कांग्रेस में जल्द ही कुछ बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आज पूर्व सीएम भूपेंद हुड्डा ने 33 सदस्यों वाली कमेटी की दिल्ली में बैठक बुलाई, जो की लगातार जारी है।
कुछ नेता इस मीटिंग से बाहर आ गए हैं, तो कुछ अंदर मौजूद हैं। इस मीटिंग से पहले कहा जा रहा था कि इस कमेटी की बैठक में हुड्डा ये तय करेंगे कि वे कांग्रेस में रहेंगे या नहीं। राजनीतिक रणनीतिया पर भी इस मीटिंग में चर्चा की गई।
हालांकि अब ये बताया जा रहा है कि कमेटी ने हुड्डा पर ही निर्णय छोड़ दिया है। भूपेंद्र हुड्डा जल्द ही फैसले को लेकर घोषणा करेंगे। हरियाणा कांग्रेस में बड़े बदलाव की भी चर्चा है। अब मीटिंग खत्म होने के बाद ही साफ हो पाएंगा कि आखिर हुड्डा का अगला कदम क्या होगा।



