ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 5 साल पहले जो सपना हिसार की जनता ने देखा था वो एयरपोर्ट का सपना आज पूरा हो चुका है। हिसार को अपना एयरपोर्ट मिल गया है। सीएम मनोहर लाल ने हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन किया और आज यहां से पहली उड़ान भी भरी गई है।
हिसार से चंडीगढ़ के लिए स्पाइस्जेट के 7 सीटर विमान ने उड़ान भरी। इस दौरान सीएम ने एयरपोर्ट से ही 7 अन्य विकास कार्यों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। हिसार से हवाई सेवा शुरु होने के बाद अब चंडीगढ़ की दूरी यहां से 5 घंटे की बजाए 45 मिनट में पूरी हो सकेगी।
वीडियो भी देखें…
15 अगस्त 2018 को मुख्यमंत्री ने हिसार एयरपोर्ट के टर्मिनल का उद्घाटन किया था। इसके बाद से शहर की जनता हिसार एयरपोर्ट से उड़ान का इंतजार कर रही है. इसके अलावा स्पाइस जेट लिमिटेड की मदद से सरकार इसी एयरपोर्ट पर एफटीओ स्थापित करने जा रही है।

