राजनीतिक तौर पर एक नहीं होगा चौटाला परिवार, दोनों भाईयों के बीच है अधिक खटास- सुभाष बराला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खाप पंचायत के चौटाला परिवार को एक करने के प्रयास पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बड़ा बयान दिया है। सुभाष बराला…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: खाप पंचायत के चौटाला परिवार को एक करने के प्रयास पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बड़ा बयान दिया है। सुभाष बराला ने कहा है कि अजय और अभय चौटाला के बीच खटास बढ़ चुकी है और अब ये दोनों राजनीतिक तौर पर एक नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि बीजेपी लहर के सामने अब कोई भी गठबंधन मायने नहीं रखता और सीएम की यात्रा से विपक्ष बौखला गया।

subhash bara1

दरअसल, रणदीप सुरजेवाला रोहतक स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी का परिवार टूटना अच्छा नहीं होता। अगर सामाजिक तौर पर ये परिवार इकट्ठा हो जाए, तो अच्छी बात है,लेकिन राजनीतिक तौर पर कभी साथ नहीं आएगा।

subhash bara2

बराला ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा का आज 12वां दिन है और जिस तरह का जनसमर्थन इस यात्रा को मिल रहा है, उससे विपक्ष में बौखलाहट साफ तौर पर देखी जा सकती है। बहुत से लोग भाजपा में शामिल भी हो रहे हैं।

subhash bara

सुभाष बराला ने कहा कि रोहतक में 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पन्ना प्रमुख सम्मेलन और मुख्यमंत्री की जन समर्थन यात्रा के समापन समारोह में शिरकत पहुंचेंगे, उसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि पन्ना प्रमुख संगठन पहली बार हरियाणा में बनाया गया है और पन्ना प्रमुखों की मेहनत से 10 की 10 लोकसभा सीट भाजपा जीतने में कामयाब रही। विधानसभा चुनाव में भी इन पन्ना प्रमुखों का अहम योगदान रहेगा और जो 75 बार का नारा है वह इन के दम पर भाजपा प्रदेश में पूरा कर पाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *