देशभर में ‘गणेश चतुर्थी’ की धूम, जानिए क्या है इस पर्व का महत्व

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गणेश चतुर्थी का पर्व आज देशभर में काफी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।  इस त्योहार को ‘विनायक चतुर्थी’ के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गणेश चतुर्थी का पर्व आज देशभर में काफी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।  इस त्योहार को ‘विनायक चतुर्थी’ के नाम से भी जाना जाता है। माना जाता है कि, इसी दिन बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्‍य के देवता श्री गणेश का जन्‍म हुआ था। श्री गणेश के जन्‍म का यह उत्‍सव गणेश चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्‍त होता है। यह त्‍योहार पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है।

ganesh

इस पर्व को देश भर में खास तौर से महाराष्‍ट्र और मध्‍य प्रदेश में हर्षोल्‍लास, उमंग और उत्‍साह के साथ मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन भक्त बप्पा की मूर्तियों को घरों और पंडालों में सजाते है और 10वें दिन मंगलमूर्ति भगवान गणेश को विदाई दी जाती है।

ganesh

गणेश चतुर्थी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग गणपति को घर में लाने की तैयारियां कर रहे हैं। हर कोई अलग-अलग आकार से भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने घर में स्थापित कर रहे हैं। बाज़ारों में हर तरफ भग्वान गणेश की मूर्तियां देखने को मिल रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *