हरियाणा के किसानों को मनोहर सौगात, ब्याज माफी योजना की घोषणा

ऑनलाइन डेस्क/लिविग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले मनोहर सरकार ने किसानों को एक बड़ी राहत दी है। सीएम मनोहर लाल ने किसानों के लिए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले मनोहर सरकार ने किसानों को एक बड़ी राहत दी है। सीएम मनोहर लाल ने किसानों के लिए की ब्याज माफी योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत 4750 करोड़ से 5 हजार करोड़ तक के इंटरेस्ट और पेनेल्टी को मांफ किया जाएगा।

farmers1

बता दें कि भाजपा सरकार की इस योजना से हरियाणा के 9 लाख 27 हजार किसानों को सीधा फायदा होगा। इसमें डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के 800 करोड़, सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के 450 करोड़, पैक्स के 25 सौ करोड़ रुपए शामिल हैं। इस योजना से प्राथमिक सहकारी, कृषि विपणन, जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों और हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास बैंक के ऋणी किसानों को लाभ होगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *