ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में मनोहर सरकार हर वर्ग के विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आलम यह है छात्रों से लेकर शिक्षक और विभिन्ना विभागों के अधिकारी सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।
दरअसल, पंचकुला में विभिन्न विभागों के अधिकारी काफी लंबे समय से धरना प्रदर्शन कर रहे है। अधिकारियों का आरोप है कि, चुनाव के समय बीजेपी ने बड़े-बड़े वादे किए थे। लेकिन अब कोई सूध नहीं ले रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि, उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। घोषणाओं के बावजूद भी इन्हें पूरा नहीं किया जा रहा। अब वे प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।

