ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा भ्रमण पर जन- जन का आशीर्वाद लेने निकले सीएम मनोहर लाल ने आज जन आशीर्वाद यात्रा की नारनौल से शुरुआत की। नारनौल से होते हुए मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा महेंद्रगढ़ के सतनौली गांव पहुंची।
यात्रा में हिस्सा लेने के लिए भारी संख्या में जनसमूह भी नजर आया। सभी ने गर्मजोशी के साथ सीएम का जोरदार स्वागत भी किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकाल के पांच साल में हमने पूरी ईमानदारी के साथ हर क्षेत्र और वर्ग में विकास करने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने जनता को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में भी बताया।


