ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अपराधियों के हौंसने निरंतर बुलंद होते जा रहे हैं। अब जींद में एक खौफानाक मामला सामने आया है। दरअसल, जींद में नए बाईपास रोड पर तीन बदमाशों ने शनिवार की शाम एक करोड़ की लूट को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार झज्जर में एक ढाबा चलाने वाले अजय ओर उसके साथी संदीप ने सूचना दी कि उनके साथ यह लूट जींद में नए बाईपास रोड पर बिरौली गांव के पास हुई है। स्विफ्ट में आये युवकों ने हथियार के बल पर उनसे एक करोड़ नकद लूट लिया।। एसएसपी अश्विन शेणवी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में वारदात की पुष्टि नही हो पाई है और इस संबंध में जांच की जा रही है।
