ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में अपराध का ग्राफ चरम सीमा पर पहुंचता जा रहा है, लगातार बदमाश बिना किसी डर या खौफ के वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अब करनाल के स्टॉडी गांव में एक 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है।
फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदीप के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों ने वारदातों को अंजाम देने से पहले घर से फोन कर मृतक को बुलाया था, जिसके बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

