ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत को युद्ध की चेतावनी देने वाले पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़ गए हैं। पाकिस्तान में गेहूं की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पाकिस्तान में सामान्य श्रेणी के आटे की कीमत 44.50 प्रति किलो जबकि सुपर फाइन और फाइन श्रेणी के आटे की कीमत 47.50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। एक रिपोरेट के अनुसार, अच्छे किस्म के चावल की कीमत 130.47 रुपये प्रति किलो हो गई है। पाकिस्तान की आटा मिलें 10 किलो के आटे के बैग की कीमत 450 रुपये वसूल रही हैं।
ऐसे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। हालातों को देखते हुए इमरान खान ने प्रांतीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे आटे की लगातार बढ़ रही कीमतों पर लगाम लगाने का प्रयास करें। पाकिस्तान फ्लोर मिल्स एसोसिएशन के सिंध जोन के अध्यक्ष मोहम्मद जावेद यूसुफ का कहना है कि, देश में गेहूं की कीमतें 4,000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि मैं सरकार को गहराते खाद्यान्न संकट को लेकर आगाह करना चाहता हूं।

