आग बबूला हुए बीजेपी प्रदेश प्रभारी, जब पदाधिकारियों को निकाला बैठक से बाहर …

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत पहुंचे बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने संगठन की हालत खस्ता देखकर नेताओं की जमकर क्लास ली। अनिल जैन ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत पहुंचे बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने संगठन की हालत खस्ता देखकर नेताओं की जमकर क्लास ली। अनिल जैन ने सोनीपत के 6 हलकों के शक्ति केंद्र प्रमुख, सह प्रमुखों पालकों और पदाधिकारियों की बैठक ली। गुस्से में लाल बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने स्टेज पर ही जिला अध्यक्ष को साथ खड़ा करके ये पूछा कि क्या इसी संगठन के साथ 75 पार करोगे? इस पर जिला अध्यक्ष से जवाब नहीं बना।

इतना ही नहीं अनिल जैन ने सभी 6 हलकों के पदाधिकारियों की झाड़ लगाई। उन्होंने पूछा कि यहां कौन- कौन से हलकों के पदाधिकारी बैठें हैं, इस पर सभी 6 पदाधिकारी खड़े हो गए। ये बात जानकार अनिल जैन अधिक भड़क गए और बोल पड़े कि आपको मालूम नहीं है कि केवल 3-3 हलकों के पदाधिकारियों की बैठक होनी है। जिसके बाद उन्होंने बरोदा, खरखौदा और गोहाना के पदाधिकारियों को बैठक से बाहर कर दिया।

बाद में गन्नौर, राई और सोनीपत के पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू हुई। इस दौरान अनिल जैन ने शक्ति केंद्र प्रमुखों और पालकों से सवाल पूछने शुरू किए, तो कोई भी जवाब नहीं दे पाया। तभी एक ने कहा कि वह शक्ति केंद्र प्रमुख है, तो जैन नै पूछा कि पालक कौन है, जिस पर उसने कहा कि वही पालक है। ये सुनते ही अनिल जैन आग बबूला हो गए और जिलाध्यक्ष धर्मबीर नांदल को फटकार लगाते हुए बोल पड़े कि संगठन का ये क्या हाल बना रखा है, क्या इस तरीके से 75 पार किए जाएंगे?

इस मीटिंग में बीजेपी प्रदेश प्रभारी अनिल जैन बेहद ही गुस्से में नजर आए। वे बोले कि आप सभी जो चुप हैं, या तो लापरवाही है, या संगठन के लिए आपकी तरफ से गंभीरता नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा के 20 हलकों का दौरा कर चुका हूं, लेकिन जैसा दृश्य इस जिले में दिखा, वैसा किसी जिले में नहीं दिखा। ये आपको सोचना की बात है। जैन इतने आग बबूला थे कि तालियों की अवाज भी उनके कान में चुब रही थी, बोले की ये ताली बजाने की बात नहीं है और न ही उन्होंने हंसने वाली कोई बात कही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *